ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनावों के बीच ऊना जिले के चताडा जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनु ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल होने का दावा किया है।दो चरणों के मतदान के बाद अनु ठाकुर ने कहा कि जनता का भारी समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिल रहा है और तीसरे चरण में भी यही रुझान जारी रहेगा।
अनु ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष को मिली गोली मारने की धमकी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में अराजकता और गुंडागर्दी बढ़ी है। उनके अनुसार आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार हालात संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया गया। इसी कारण प्रदेश की जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।अनु ठाकुर का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है और लोग बदलाव चाहते हैं।भाजपा प्रत्याशी ने विश्वास जताया कि 31 मई को आने वाले चुनाव परिणामों में पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत होगी और “भगवा” लहराता नजर आएगा। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास, सुरक्षा और स्थिर नेतृत्व के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है।
TAGGED:
Una BJP candidate
Chandrika
