By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ₹1500 मासिक गारंटी को लेकर 25 सितंबर को कुटलैहड़ में महिलाओं की जन आक्रोश रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ₹1500 मासिक गारंटी को लेकर 25 सितंबर को कुटलैहड़ में महिलाओं की जन आक्रोश रैली
himachalpolitical

₹1500 मासिक गारंटी को लेकर 25 सितंबर को कुटलैहड़ में महिलाओं की जन आक्रोश रैली

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/22 at 4:05 PM
Share

ऊना,राकेश -: महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 देने की गारंटी के मुद्दे को लेकर कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा 25 सितंबर को जन आक्रोश रैली निकालेगा। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचेगी। भाजपा के अनुसार रैली में करीब छह सौ महिलाएं शामिल होंगी।

भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को हर माह ₹1500 देने का वादा किया गया था। उनका कहना है कि सरकार के कार्यकाल के 46 माह पूरे हो चुके हैं और इस हिसाब से प्रति महिला ₹69 हजार की राशि बनती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं को इस राशि के भुगतान को लेकर स्पष्ट स्थिति सार्वजनिक की जाए।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएगा। रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से सरकार के नाम मांग-पत्र सौंपा जाएगा। इसमें ₹1500 मासिक गारंटी के तहत 46 माह की राशि का भुगतान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी।भुट्टो ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब पात्रता और लाभार्थियों के दायरे को लेकर नए नियम सामने लाए जा रहे हैं। भाजपा पहले भी इस मुद्दे पर सरकार पर चुनावी वादे से पीछे हटने का आरोप लगाती रही है।भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार पर अन्य वर्गों की मांगों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी, पेंशनर, युवा, किसान और महिलाएं अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर ‘मित्र मंडल’ के माध्यम से चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान घोषित दस गारंटियों में से कितनी पूरी हुईं, सरकार को इसका सार्वजनिक हिसाब देना चाहिए।

TAGGED: Una former MLA Davinder Kumar Bhutto
Chandrika September 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 46 पीएम श्री स्कूलों के मुखियाओं को लीडरशिप की ट्रेनिंग, शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल सुविधाओं पर फोकस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

46 पीएम श्री स्कूलों के मुखियाओं को लीडरशिप की ट्रेनिंग, शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल सुविधाओं पर फोकस

Ago

गरामोड़ा में आबकारी विभाग की दबिश, पंजाब मार्का बीयर की 150 पेटियां पकड़ीं

Ago

54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण

Ago

आनी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चार की मौत, एक गंभीर घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?