By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवाल: मुखौटा लगाकर आरोप लगाने से नहीं, तथ्यों से होती है राजनीति —भाजपा युवा मोर्चा 
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवाल: मुखौटा लगाकर आरोप लगाने से नहीं, तथ्यों से होती है राजनीति —भाजपा युवा मोर्चा 
himachalNews

युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवाल: मुखौटा लगाकर आरोप लगाने से नहीं, तथ्यों से होती है राजनीति —भाजपा युवा मोर्चा 

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/29 at 6:12 PM
Share

सोलन-: युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में ‘वोट चोरी’ और ‘नौकरी चोरी’ जैसे आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निगम सोलन के पार्षद रोहित भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन गंभीर आरोपों के साथ तथ्यों और प्रमाणों को जनता के सामने रखना भी जरूरी है।

रोहित भारद्वाज ने कहा कि यदि युवा कांग्रेस के पास वोट चोरी या नौकरी चोरी से संबंधित ठोस जानकारी और दस्तावेज हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। साथ ही संबंधित संवैधानिक और कानूनी संस्थाओं के समक्ष भी शिकायत रखी जानी चाहिए, ताकि आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके।उन्होंने कहा कि केवल प्रेस वार्ता में मुखौटे पहनकर नारे और गंभीर आरोप लगाने से प्रदेश के युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समयबद्ध अवसरों की आवश्यकता है।भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार पर सवाल उठाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की रोजगार संबंधी घोषणाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और लंबित मामलों को लेकर भी युवा कांग्रेस को अपना पक्ष जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष और सत्ता पक्ष, दोनों से जनता जवाबदेही की अपेक्षा रखती है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों और दस्तावेजों पर आधारित होनी चाहिए। यदि युवा कांग्रेस के पास ‘वोट चोरी’ और ‘नौकरी चोरी’ से जुड़े प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। भाजपा युवा मोर्चा तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर किसी भी मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा के लिए तैयार है।

TAGGED: Solan BJP Yuva Morcha
Chandrika September 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले 13 साल से सत्ता से बाहर, हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस
Next Article बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनावी पारदर्शिता को लेकर उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पात्र वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें

Ago

मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Ago

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के जिम्मे

Ago

बल्ह में टिकट को लेकर सियासी घमासान, संजीव गुलेरिया ने विधायक इंद्र सिंह गांधी पर बोला हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?