विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना कांगड़ा जिला की सीमावर्ती पंचायत न्याड के मूल दा फलिया के पास तलवाड़ा चिंतपूर्णी मार्ग में एक बाइक सवार और सुमो गाड़ी में टक्कर हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार एचपी 36 सी 3761 सुमो गाड़ी जो कि जौड़वड की तरफ से आ रही थी ने मोटरसाइकिल एचपी 19 सी1179 जो कि पक्का टियाला की तरफ से आ रही को विपरीत दिशा में जाकर जोर से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी, मोटरसाइकिल को घसीटते हुए 60 फुट दूरी तक ले गई। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सवार जिसका नाम अंकित मेहता, पुत्र वीरेंद्र सिंह, गांव घघंरेट को नजदीकी हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना पीड़ित के परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल होशियारपुर ले गए। यहां पर उसकी दोनों फैक्चर टांगों का ऑपरेशन होगा। वहीं देहरा थाना प्रभारी एसएचओ संदीप कुमार ने कहा कि सुमो चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।
