विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मंगलवार को चिंतपूर्णी दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरे के मद्देनजर डीसी ऊना राघव शर्मा ने सोमवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 9 मई मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे चिंतपूर्णी से दिल्ली वाॅल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सामुदायिक सदन एवं मॉडर्न कॉम्प्लेक्स माधो का टिल्ला और स्मार्ट एलईडी व लाईटिंग प्रोजेक्ट भरवाईं का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चिंतपूर्णी मंदिर में माता श्री चिंतपूर्णी लाइब्रेरी और सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त मंदिर के विभिन्न विकासात्क कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
