योगेश शर्मा,सोलन: सोलन शहर के देहुंघाट में सोमवार को चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया हैं। सड़क पर चलती हुई इस कार में अचानक से आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही कोई चोट आई हैं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाते हुए आग को बुझा दिया है और इस घटना में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के देहुंघाट में जैसे यह गाड़ी पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया लेकिन ऐसे में जाम की स्थिति वहां पर बन गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया है और फिलहाल गाड़ी को मौके से हटा लिया गया हैं।
