By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime >
crimehimachal

मणिकर्ण के डूंखरा में युवती से मारपीट..बचाव में आए मीडिया कर्मियों से भी मारपीट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/03 at 7:01 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – मणिकर्ण घाटी के डूंखरा में एक निजी होटल द हिमालयन रिजॉर्ट के बाहर होटल संचालक व स्टाफ की एक युवती के साथ मारपीट हुई है। वहीं,युवती के बचाव के लिए आए मीडिया कर्मियों के साथ भी होटल संचालक उसके बेटे व स्टाफ ने मारपीट की है। इस घटना की सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रही है।

दिल्ली से घूमने आए मीडिया कर्मियों का आरोप

दिल्ली से मणिकर्ण घाटी घूमने आए मीडिया कर्मी राजेश खत्री, प्रवीण, राहुल, रिवल व हरि निवास ने आरोप लगाया है कि जिला कुल्लू के जरी(डूंखरा) में एक होटल द हिमालयन रिजॉर्ट के बाहर गत दिन एक युवती के साथ मारपीट हो रही थी। उस समय वह अपने वाहन से वहां से गुजर रहे थे। युवती के साथ मारपीट होते देख वह रुक गए और मारपीट करने वालों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान मारपीट करने वाला होटल मालिक व उसका बेटा और अन्य सहयोगी उनसे उलझ पड़े और जब मीडिया कर्मी घटना की वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया। राजेश अत्री ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी बार बार फोन करने के बाद घटनास्थल पर पहुंची,लेकिन पीड़ित लड़की और मीडिया कर्मियों की बात सुनने के बजाए होटल मालिक और उसके लोगों का साथ देती दिखाई दी।

मारपीट करने वाले होटल मालिक ने पुलिस के सामने दी धमकी

राजेश ने बताया कि पीड़ित लड़की से जब इस बारे पूछा गया तो उसने बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है और भारत में ही रही है । उसके एक सहेली बीते दो सप्ताह से लापता है। दो दिन पहले उसकी दोस्त होटल के एक स्टाफ के साथ देखी गई थी, जिसके बाद वह अपनी दोस्त का पता करने के लिए वहां आई थी। होटल के गेट पर ही पहले उसे रोक लिया गया और फिर बदसलूकी करते हुए स्टाफ मारपीट करने लगा।उन्होंने बताया कि लड़की को होटल मालिक और उसके बेटे ने बीच सड़क पर पीटा। मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया है कि होटल संचालक ने उन्हें पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजेश ने बताया कि वह इस मामले की दिल्ली में भी एफआईआर करवाएंगे।

TAGGED: Kullu A girl was beaten up in Manikarna's Dunkhara
Chandrika July 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Ago

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?