नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में एक शादी समारोह में दूल्हा दुल्हन पर खूब नोटों की बरसात की गई । दूल्हा दुल्हन के डांस के दौरान दुल्हन पर नोटों की बोरी उडेलने का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो फिल्मों में देखा जाता है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के शटाड गांव में दूल्हा दुल्हन की नाटी के दौरान दुल्हन के भाइयों ने नोटों से भरी बोरी दुल्हन पर उड़ेल दी। हालांकि नॉटी रस्म के दौरान गांव, परिवार और रिश्तेदार द्वारा नव दंपति को शगन देने की रिवायत है, मगर इस तरह से नोट बरसाए गए हो क्षेत्र में यह पहली बार हुआ है। गिरिपार क्षेत्र में दहेज केश या गाड़ी आदि देने की प्रथा भी नहीं है लिहाजा इस तरह नोट बरसाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
