नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन में वाल्मीकि प्रकटोउत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इस कड़ी में आज वाल्मीकि सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डीसी सिरमौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस रक्तदान शिविर में करीब 30 यूनिट रक्तदान किया गया।
मीडिया से बातचीत के दौरान डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए वाल्मीकि सभा को बधाई दी और कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कार्य है और सभी लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। वाल्मीकि जयंती के मौके पर रविवार 9 अक्टूबर को शहर में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।। जिसमें स्थानीय भाजपा विधायक डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
