Shimla, 13 November-:लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिंगला स्थित श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के विकास को लेकर जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसमें सड़क सुधार, भवन निर्माण और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि सिंगला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि पूरे प्रदेश की पहचान है। उन्होंने स्थानीय जनता की श्रद्धा और सहयोग की भावना की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नन्द लाल, प्रेम सिंह महाराज , विश्व गौरव हरि ओम , चारु चैतन्य महाराज , हर्षवर्धन, माता श्रीराधा रानी जी, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, महिला मंडल की सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
