शिमला : कमल भारद्वाज- विदेशों के डाक्टरों ने आइजीएमसी की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली। इसके तहत विदेशों से आई डाक्टरों की टीम ने अस्पताल का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में हो रही कार्यशाला में भी हिस्सा लिया।
इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के कोर्स में दुनिया भर के 37 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पिछले 4 से 5 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहें है। इसके निदेशक व पीजीआई के डाक्टर डॉ. सोनू गोयल ने कहा कि भारत सरकार का ये एक कार्यक्रम है। इसमें 20 देशों से इसमें डाक्टर आए है । सभी वरिष्ठ डाक्टर है। इसमें साउथ अफ़्रीका, साउथ अमेरिका, एशिया के देशों से डाक्टर आए है। 2016 से ये कार्यक्रम लगातार चल रहा है। 1000 से ज्यादा 85 देशों के डाक्टरों को इसमें ट्रेनिंग दी गए है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि भारत की सुविधाओं को इन डाक्टरों के माध्यम से अपने देश में बताया जा सकें। इससे ये अपनेे देशों में जाकर इसकी जानकारी देंगे। सोमवार को पहले शिमला के परिमहल संस्थान का दौरा भी इन लोगों को करवाया गया है। परिमहल में इनको टीवी कंट्रोल के बारे में जानकारी दी गई। ये कार्यक्रम दस दिन का चलता है । 8 दिन पीजीआई में ट्रेनिंग दी जाती है। दो दिन इन लोगों को शिमला ट्रेनिंग के लिए लाया जाता है।
