By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल की इस जगह में बनाया जा रहा प्रभु श्री राम का अद्भुत मंदिर…हर पत्थर पर लिखा जा रहा राम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल की इस जगह में बनाया जा रहा प्रभु श्री राम का अद्भुत मंदिर…हर पत्थर पर लिखा जा रहा राम
himachalReligion

हिमाचल की इस जगह में बनाया जा रहा प्रभु श्री राम का अद्भुत मंदिर…हर पत्थर पर लिखा जा रहा राम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/01/11 at 3:16 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के गर्भ गृह में प्रभु श्री राम विराजने जा रहे हैं। ऐसे में इन दिनों पूरा देश प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। जब देश इतने बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारी कर रहा है तो ऐसे में हम भी आज आपको प्रभु श्री राम के एक ऐसे भव्य मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में अद्भुत है और बीते 25 वर्षों से इस मंदिर का निर्माण कार्य चला हुआ है। यह मंदिर मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले महादेव गांव में स्थित है।

पत्थरों पर राम नाम उकेरने वाला कारीगर बीते 23 वर्षों से जुटा है इस कार्य में

79 वर्षीय पदम सिंह ने इस मंदिर के निर्माण को वर्ष 1998 में विजयदशमी वाले दिन शुरू करवाया। पदम सिंह ने बताया कि मंदिर को एक अलग रूप देने के लिए हर पत्थर पर राम नाम उकेरने की सोची और खुद ही इस कार्य को शुरू कर दिया। दो वर्षों तक इस कार्य को खुद करने के बाद यह कार्य मिस्त्री के हवाले कर दिया। उसके बाद यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा और आज 25 वर्ष बीत जाने के बाद मंदिर का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले वर्ष तक इस मंदिर के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां पहले स्वामी दयानंद पूरी रहते थे,जिन्होंने हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की थी। उनकी समाधि के बाद यहां हनुमान मंदिर ही बनाना था लेकिन भाषा एवं संस्कृति विभाग से राम हनुमान मंदिर की अनुमति मिली तो फिर राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।

गोहर उपमंडल के गवाड़ गांव के रहने वाले बिहारी लाल बीते 23 वर्षों से इस मंदिर के हर पत्थर पर राम नाम लिखने का कार्य कर रहे हैं। वह अकेले मिस्त्री हैं जो इस कार्य को कर रहे हैं। बिहारी लाल ने बताया कि हर पत्थर पर राम नाम सही ढंग से उकेरना और अलग-अलग प्रकार की धार्मिक आकृतियां बनाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन फिर भी वे बीते 23 वर्षों से निरंतर इस कार्य को करते जा रहे हैं।

अभी तक मंदिर निर्माण पर खर्च हो चुके हैं 41 लाख

मंदिर निर्माण के लिए श्री राम हनुमान सेवा समिति के नाम से एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य आपसी सहयोग से हर महीने कुछ धनराशि देकर मंदिर का कार्य करवा रहे हैं,जबकि कुछ दानी सज्जन भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी उत्कर्ष चौधरी ने बताया कि अभी तक मंदिर निर्माण पर 41 लाख की राशि खर्च की जा चुकी है और कार्य पूरा करने के लिए कम से कम 5 लाख की और जरूरत है। उन्होंने दानी सज्जनों से इस धार्मिक कार्य में यथासंभव सहयोग की अपील की है। लोग मंदिर कमेटी के बैंक अकाउंट का क्यू आर कोड स्कैन करके दान कर सकते हैं।

बेशक इस मंदिर को बनते हुए 25 वर्षों से भी अधिक का समय हो गया है,लेकिन इन 25 वर्षों की मेहनत इस मंदिर की भव्यता के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रही है। जब यह मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा, तो यह लोगों के लिए आस्था के साथ-साथ आकर्षण का भी मुख्य केंद्र बनेगा और सदियों तक इसकी मिसाल पेश की जाएगी।

TAGGED: Lord Shri Ram, Mandi wonderful temple
Chandrika January 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में इन खाद्य पदार्थो के सैंपल हुए फेल…खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिया नोटिस
Next Article 14 जनवरी से राहुल गांधी 15 राज्यों में करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?