संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला में शुक्रवार देर रात एक युवक ने पांच मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शिमला के संकटमोचन क्षेत्र का हैं जहां इस युवक ने देर रात अपनी पत्नी से फोन पर बात करने के बाद पांच मंजिला इमारत से छलांग लगाकर अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली। युवक के इस तरह सुसाइड किए जाने से इलाके में भी सनसनी फैल गई हैं। वहीं पुलिस को मामले की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं, लेकिन शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी से बात की । बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी। सुसाइड करने के समय वह युवक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई थी और माता पिता किसी काम से जालंधर गए हुए थे ।
एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा हैं,फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। जिस युवक की मृत्यु हुई हैं वो शिमला में टैक्सी चलाता था ओर पिछले काफी समय से कुछ परेशान चल रहा था।
