सोलन/योगेश शर्मा: डिग्री कॉलेज सोलन में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एबीवीपी का कॉलेज परिसर में लगा बैनर पेड़ पर लटका हुआ मिला। शनिवार को जैसे ही एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंचे तो उन्होंने कॉलेज के परिसर में उनके द्वारा लगाया गया बैनर पेड़ पर लटका हुआ मिला। जिस कारण एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखते हुए इस पर उचित कार्रवाई करने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की भी बात कही ताकि जिन लोगों द्वारा एबीवीपी के बैनर को निकालकर पेड़ पर लटकाया गया उनका पता लग सके,लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें सीसीटीवी फुटेज ना देने पर एबीवीपी ने कॉलेज परिसर के बाहर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। एबीवीपी ने कड़े शब्दों में कहा कि जिन लोगों द्वारा बैनर निकाला गया वे उन्हें जानते हैं लेकिन कॉलेज का माहौल वे लोग खराब नहीं करना चाहते हैं।
कॉलेज परिसर की एबीबीपी कार्यकर्ता शिवानी ने बताया कि जैसे ही वे लोग कॉलेज में पहुंचे तो कॉलेज परिसर के बाहर लगा एबीबीपी का बैनर पेड़ पर लटका हुआ था। इसके बारे में कॉलेज प्रशासन से बात की गई लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज में प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे अगर कोई भी कार्रवाई कॉलेज प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है तो आगामी समय मे कड़े आंदोलन करके, गेट बंद करके, शिक्षा का बहिष्कार भी एबीवीपी द्वारा कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
