धर्मशाला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी जुट चुके है। इस चुनावी बेला में हर कोई बस यही प्रयास कर रहा है कि किसी भी तरह इन विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित की जा सके। इसी कड़ी में आज धर्मशाला में धर्मशाला भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन का आयोजन किया। इस समारोह के आयोजक भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा थे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा धर्मशाला मंडल के तमाम नेता धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया भी मौजूद रहे।
राकेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की अगले महीने विधानसभा के चुनाव शुरु होने जा रहे है जिसको लेकर शनिवार को धर्मशाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह आयोजित किया है। मिलन समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओं की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया। जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया की कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही उन्होंने बताया कि मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका मिला है। इसके अलावा उन्होंने बताया भाजपा के राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा का दौरा कल जिला कांगड़ा में होने जा रहा है जिसको लेकर जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है और इस बार सरकार नहीं बल्कि रिवाज बदलेगा।
