राहुल चावला, धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन में शिक्षा विभाग के यश वर्मा को इकाई अध्यक्ष बनाया गया। तो वहीं आकृति बंसल को इकाई सचिव चुना गया।
कार्यकारिणी के गठन में के कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी का दायित्व सौंपा गया जिसमें अंशुल, साहिल, आशीष, मंगला, सोनाली को इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं दीपिका, योप्रथ, गोपाल, विक्रांत, गौरव को इकाई सह सचिव चुना गया। इसी के साथ हितेश को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। अनुभव, तन्मय को मीडिया संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं जतिन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पंकज व अखिल को एसएफडी संयोजक और सह संयोजक बनाया गया।
एसएफएस संयोजक व सह संयोजक सुरांशु व अभिषेक को बनाया गया। रिया व दीक्षा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं अविनाश को खेल आयाम प्रमुख घोषित किया गया। इसी के साथ श्वेता, पुनीत, यशवंत, शिवानी कार्यकारिणी सदस्य व मनी व उर्मी विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। विश्वविद्यालय में नव कार्यकारिणी गठन समारोह में कांगड़ा विभाग संयोजक अभिलाष बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व इकाई अध्यक्ष मनी शर्मा ने पुरानी इकाई भंग कर नई इकाई बनाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला संगठन मंत्री कोमल विशेष रूप से उपस्थित रही।
