संजु चौधरी, शिमला: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में महिला कांग्रेस उतर आई हैं। बुधवार को शिमला में महिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने सीटीओ से लेकर रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई न करने पर बीजेपी की केंद्र सरकार को महिला,किसान व युवा विरोधी करार दिया हैं।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करने वाली केंद्र की मोदी सरकार दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाडियों की आवाज नही सुन पा रही हैं। बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी की महिला नेत्रियां आज इन महिला खिलाड़ियों के समर्थन में क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? कोर्ट का मामले में दखल करना पड़ा हैं। महिला कांग्रेस किसी भी महिला पर इस तरह का अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिला कांग्रेस बृजभूषण जैसे बड़े पदों पर बैठे नेताओं पर सख्त कार्यवाही की मांग करती हैं।
