शिमला (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी 62 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। आपको बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की 62 विधानसभा क्षेत्रों में घोषित किए प्रत्याशी।
सभी उम्मीदवारों को अग्रिम शुभकामनाएं।#हिमाचल_में_फिर_भाजपा pic.twitter.com/PPelv0cbuH
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) October 19, 2022
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से और अनिल शर्मा मंडी से चुनाव लड़ेगें।
