शिमला (एकता) : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए जहां बीजेपी ने 62 उम्मीदवारो के नामों का ऐलान किया। वहीं बीजेपी की पहली लिस्ट में कुछ हैरान करने वाले फेरबदल किए गए हैं।
लिस्ट के अनुसार बीजेपी ने 11 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा है। साथ ही 2 सीटिंग मंत्रियों की सीट बदली गई है। दूसरी ओर एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दी गई। साथ ही 5 महिलाओं को लिस्ट में जगह मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार भाजपा ने शिमला शहरी सीट सुरेश भारद्वाज को टिकट नहीं दिया है। उन्हें कुसुम्पट्टी से उम्मीदवार बनाया गया है।
