भावना शर्मा, शिमला: मंत्रिमंडल विस्तार के 4 दिन बाद आखिरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। रविवार को कांग्रेस सरकार की ओर से अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 7 मंत्रियों को पद की शपथ दिलवाई थी, लेकिन उन्हें विभागों का बंटवारा नहीं किया गया था। काफी जद्दोजहद के बाद 4 दिन बाद मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया हैं। बुधवार रात 9 बजे के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रियों के विभागों से संबंधित अधिसूचना जारी की गई हैं।
7 मंत्रियों को सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग,उद्योग विभाग, राजस्व विभाग सहित शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और लोक निर्माण व खेल विभाग की कमान सौंपी गई हैं।
इन विभागों के अलावा खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास योजना, सामान्य प्रशासन,वित्त, गृह ओर कार्मिक विभाग के साथ ही पर्यटन, वन, शहरी विकास, नगर एवं नियोजन, सहकारिता, सैनिक कल्याण, सूचना प्रोद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और मत्स्य पालन विभाग अभी अपने पास रखें हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को परिवहन,जल शक्ति विभाग के साथ ही भाषा एवं संस्कृति विभाग की कमान सौंपी गई हैं।
बता दें की अभी सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल में अभी तीन और मंत्रियों का शामिल होना बाकी हैं, ऐसे में जो आने हमें भाग बस जाते हैं उनका आबंटन अब बाकी बचे तीन मंत्रियों में किया जाएगा।
मंत्रियों को सौंपे गए ये विभाग
मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग।
मंत्री हर्षवर्धन चौहान: उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग।
मंत्री चंद्र कुमार: कृषि विभाग और पशुपालन विभाग
मंत्री जगत सिंह नेगी: राजस्व विभाग, बागवानी विभाग और जनजातीय विकास विभाग।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह: ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग।
मंत्री रोहित ठाकुर: उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह: लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग।
