संजु चौधरी, शिमला: सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को उनके विभाग भी आबंटित हो चुके हैं। विभाग मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह पूरी तरह से एक्शन मोड़ ने नजर आ रहे हैं।उन्हें जो विभाग सौंपे गए हैं उन पर कार्य करना भी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुरू कर दिया हैं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सपष्ट कहा हैं कि लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हैं विभाग भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य करेगा। वहीं केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत प्रदेश के 69 नेशनल हाइवे जिसमें अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ हैं उसे लेकर बजट के प्रावधान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात की जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 69 नेशनल हाईवे में अभी तक केंद्र से एक भी पैसे के बजट का प्रावधान नहीं किया गया हैं। कुछ की डीपीआर बनाकर केंद्र की स्वीकृति भेजी गई हैं,जिसकी अभी तक मंजूरी नहीं मिली हैं, जबकि अन्य की डीपीआर बनना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि वे बहुत जल्द केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर नेशनल हाईवे के लिए बजट प्रावधान करने की मांग करेंगे।
