नाहन : देवेन्द्र कुमार- डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए सरकार ने वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा । इस दिशा में जल्द काम शुरू हो जाएगा। यहां लम्बे समय से अतिरिक्त सड़क बनाने की आवश्यकता देखी जा रही है।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में भी इस मांग को उठाया गया था मगर अब प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल कॉलेज के लिए वैकल्पिक सड़क को बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि मौजूदा में बना रोड नाकाफी है और कई बार जाम के कारण मेडिकल कॉलेज पहुँचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अजय सोलंकी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए प्रपोजल तैयार की जा रही है ।निर्माण के लिए 3 विभागों की जमीन को एक्वायर किया जाएगा और इस बारे में डीसी सिरमौर और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है ताकि इस कार्य को आगे गति मिल सके।
