मंडी : धर्मवीर- सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय में देर शाम एक महिला ने कूद कर आपनी जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम सुंदरनगर-लेदा मार्ग पर बीएसएल जलाशय में एक महिला कूद गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसका पता लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर महिला को जलाशय से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
