By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचा सचिवालय

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/06 at 4:56 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन आज आगनबाड़ी कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय पहुंचा और सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल को मांग पत्र सौंपा । यूनियन ने कहा कि
केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी वर्करण एवं हैल्परज की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

आंगनवाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए किया जाए नियुक्त

आगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रदेश महासचिव वीना ने बताया कि उनकी मांग है कि आंगनवाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त किया जाए व आगनबाड़ी केन्द्रो को प्री प्राईमरी स्कूल का दर्जा दिया जाए। छः वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शिक्षा का कार्य वर्तमान में आगनबाड़ी कर्मी ही कर रहे हैं। प्री प्राइमरी कक्षाओं व नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा केवल आंगनबाड़ी वर्कर को दिया जाए क्योंकि वे काफी प्रशिक्षित कर्मी है व ही अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ई.सी.सी.ई.) का संचालन कर रहे है। प्री प्राइमरी में उनको नियमित नियुक्ति की जाए और इसकी एवज में उनका वेतन बढाया जाए। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार गुजरात की तर्ज पर ग्रेच्युटी व अन्य सुविधाएं लागू की जाएं। हरियाणा की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्परज को मानदेय दिया जाए। हरियाणा की तर्ज पर ही आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्परज का वेतनमान उनके सेवाकाल के हिसाब से तय किया जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए तीन हजार रुपये पेंशन, पंजाब की तर्ज पर मेडिकल व छुट्टियों की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष की जाए। इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत वर्करज़ को अन्य आंगनबाड़ी वर्करज के समान वेतन दिया जाए व इन्हें पूर्ण आंगनबाड़ी वर्करज का दर्जा दिया जाए। इनके छुट्टी पर जाने की एवज में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सुपरवाईजरों के सभी प्रकार के रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। उन्होंने बताया कि वह पूर्व सरकार के समय से इन मांगों को उठा रहे हैं लेकिन इन्हें अनसुना किया जा रहा है। सरकार अगर उनकी मांगे नही मानती है तो हड़ताल व सड़को पर उतरकर आंदोलन करना ही आखिरी रास्ता होगा।

TAGGED: Shimla Anganwadi workers and helpers union
Chandrika July 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?