By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

मंडी जिला में एपीएमसी लगाएगी चुंगी...सेब पर वसूली जाएगी मार्किट फीस

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/06 at 5:12 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -कृषि विपणन समिति यानी एपीएमसी मंडी जिला में अब सेब पर मार्किट फीस या हम कहें की टैक्स वसूलने वाली है। इसके लिए मंडी जिला में चुंगी यानी चेक पोस्ट को एक महीने के अंदर स्थापित कर दिया जाएगा। यह जानकारी एपीएमसी के नवनियुक्त चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने आज अपनी ताजपोशी के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से पहले हर जिला में एपीएमसी की चैक पोस्ट हुआ करती थी, लेकिन उसके बाद सरकार ने इन्हें हटा दिया था और सिर्फ स्टेट बॉर्डर पर ही इन्हें रखा गया था। इससे जिला में उत्पादित सेब पर जिला को कोई राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था।

स्टेट बॉर्डर के तहत बिलासपुर जिला में बनाई गई चैक पोस्ट भी अब फोरलेन से बाहर हो गई है। इसलिए मंडी जिला में अपनी एक चैक पोस्ट बनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चैक पोस्ट पर सिर्फ सेब पर ही मार्किट फीस वसूली जाएगी । जिसमें 3 रूपए प्रति पेटी की दर से फीस वसूलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फीस सिर्फ ट्रेडर से ही ली जाएगी, जबकि किसानों बागवानों को इसमें पूरी तरह से राहत का प्रावधान रखा गया है। यदि किसान बागवान अपने उत्पाद को खुद लेकर जा रहे होंगे तो उन्हें पटवारी या पंचायत प्रधान से लिखकर लाया हुआ पत्र दिखाना होगा, जिसके बाद उनसे कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।

जिला में दो बड़ी सब्जी मंडियों का करवाया जाएगा निर्माण

संजीव गुलेरिया ने बताया कि अभी जिला में पांच बड़ी सब्जी मंडियां संचालित की जा रही हैं। जल्द ही दो और बड़ी सब्जी मंडियों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक बल्ह में और दूसरी करसोग विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाएगी। इनकी डीपीआर बनकर तैयार है और अगले वर्ष के अंत तक इन्हें बनाकर जनता के हवाले कर दिया जाएगा। करसोग वाली सब्जी मंडी से भी एपीएमसी को काफी आय प्राप्त होगी। इस मौके पर संजीव गुलेरिया ने अपनी ताजपोशी के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी जताया। बता दें कि संजीव गुलेरिया को आज सर्वसम्मति से एपीएमसी का चेयरमैन चुना गया है।

TAGGED: Mandi APMC
Chandrika July 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जनसेवा की नई पहल: जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने गंगोट पंचायत को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर

Ago

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर

Ago

13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

Ago

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?