संजीव महाजन,नूरपुर: दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही एंजेल दिव्यांग आश्रम की की ओर से अब दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों की भी देखभाल की जाएगी। इसके लिए एक नया आश्रम भी बना कर तैयार किया जा रहा हैं, जहां दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ ह बुजुर्ग लोगों को भी रखा जाएगा और उनकी देखभाल का जिम्मा एंजेल दिव्यांग आश्रम की ओर से उठाया जाएगा ।
इसी मकसद को पूरा करने के लिए एंजेल दिव्यांग आश्रम ने फतेहपुर विधानसभा के रेहन छतर आश्रम बनाने के लिए जमीन के भूमि पूजन की प्रक्रिया को पूरा किया। यह आश्रम जब बनकर तैयार होगा तो यहां दिव्यांग बच्चों की सेवा के साथ-साथ बुजुर्गों को भी सभी तरह के इलाज और अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाना हैं।
एंजेल दिव्यांग आश्रम संचालक अलका शर्मा ने बताया कि हम पिछले पांच सालों से दिव्यांग आश्रम चला रहे थे, जिसमें 120 बच्चे हो चुके हैं। इन बच्चों का हम इलाज फ्री में करवाने के साथ ही फ्री एंबुलेंस सर्विस ओर खाने का भी फ्री इंतजाम करवा रहे थे। अभी कुछ परिजन ऐसे हैं कि वह चाहते हैं कि हमारे बच्चे रात दिन इस आश्रम में रहे इसलिए हम यहां एक आश्रम बनवा रहे हैं जिसका आज हमने भूमि पूजन करवाया हैं। यह आश्रम बेसहारा लोगों के लिए भी बनाया जाएगा और वृद्ध जनों को भी यहां रहने की सुविधा मिलेगी।
वहीं ब्लॉक समिति चेयरमैन इंदौरा सहदेव सिंह ने कहा कि एंजेल दिव्यांग के संस्थापक और इसकी सारी टीम को दिल की गहराई से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा की मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि हमें इस तरह की संस्था के जुड़ने का सौभाग्य मिला हैं। हम यहां सेवा भावना से आए है और हमारा प्रयास रहेगा कि हम दूसरे लोगों को भी ऐसा आश्रम और यहां से जुड़ी सेवाओं से जोड़ सकें।
