सोलन/योगेश शर्मा: केंद्रीय खेल मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर गुरुवार कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में स्वास्थ्य मंत्री और खतौली से भाजपा प्रत्याशी राजीव सैजल के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए आने वाले थे। लेकिन धुंध होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर कसौली में नहीं उतर पाया। कई बार कोशिश भी की गई लेकिन अंत में उन्होंने फोन कॉल के माध्यम से ही कसौली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजीव सैजल के पक्ष में 12 नवंबर को होने वाले मतदान में लोगों से वोट करने की अपील की।
राजीव सैजल जीतेंगे तो मैं जीत के जश्न में जरूर आऊंगा
ठाकुर ने फोन कॉल के माध्यम से जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले जनता से माफी मांगी और कहा कि वे उनके बीच आना चाहते थे लेकिन नहीं पहुंच पाए लेकिन जैसे ही राजीव सैजल जीतेंगे तो वे जीत के जशन में जरूर आएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जो हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा दिया था लेकिन भाजपा ने उस राज्य के दर्जे को हिमाचल प्रदेश को दिया है। ठाकुर ने कहा कि पिछले 15 सालों से राजीव सैजल जनता के बीच रहे हैं और इस बार भी जीत का चौका लगाने के लिए कसौली की जनता को उनका साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जितना विकास हिमाचल प्रदेश में किया है। उसी तर्ज पर स्वास्थ्य मंत्री ने भी अपने हलके में विकास को आगे बढ़ाया है।
