Kullu,Manminder -कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार में आपदा के बाद सड़क बहाली का कार्य तेज़ी से जारी है। एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने जानकारी दी कि अब तक 70 फ़ीसदी सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है। उनका कहना है कि शेष मार्ग भी अगले एक सप्ताह में खोल दिए जाएंगे, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही भी संभव हो सकेगी।
राम सिंह मियां ने बताया कि बंजार विस क्षेत्र में सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों को सरकार व प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, सेब सीज़न को ध्यान में रखते हुए बहाली कार्यों को गति दी गई है, ताकि बगीचों में फंसे सेब समय पर मंडियों तक पहुंच सकें।
आपदा के बाद सांसद कंगना रनौत का दौरा बेमानी
केंद्रीय राज्य मंत्री के हालिया दौरे पर सवाल उठाते हुए राम सिंह मियां ने कहा कि “सिर्फ दौरे करने से राहत नहीं मिलती। बेहतर होता कि मंत्री दिल्ली में बैठकर केंद्र से अतिरिक्त बजट लाने का प्रयास करते।उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। मियां ने कहा कि “आपदा के कठिन समय में सांसद गायब रहीं और अब धार्मिक आयोजनों व औपचारिक दौरों में दिख रही हैं। जब जनता को उनकी ज़रूरत थी, तब वह कहीं नहीं दिखीं। अब उनका दौरा किसी मायने का नहीं है।साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील की कि प्रदेश की कठिन परिस्थिति को देखते हुए केंद्र से अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करवाई जाए, ताकि राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके।
