Bilaspur, Subhash –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित सेवा पखवाड़ा के तहत श्री नैना देवी भाजपा मंडल ने मंगलवार को मार्कण्ड अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक ने जानकारी दी कि विधायक निधि से 12 लाख 60 हजार रुपये की लागत से अस्पताल को एक नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने स्वयं हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को अस्पताल प्रबंधन को सौंपा।रणधीर शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान की भी शुरुआत की गई, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित रहेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा और समर्पण की भावना से समाजहित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
