संजीव महाजन, नूरपुर: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार से आचार संहिता प्रदेश लागू हो गई है। चुनाव की घोषणा होने आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रदेशभर में सियासत गरमा गई है। वहीं इस बीच नूरपुर में भाजपा की टिकट को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म हो रखा है जिसको लेकर नूरपुर के विधायक व वन मंत्री राकेश पठानिया अपने समर्थकों व लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों ना आए।
उन्होंने कहा कि हमने नूरपुर के विकास के लिए हमेशा काम किया और हम करते रहेंगे और भाजपा की तरफ से मैं ही यहां से उम्मीदवार रहूंगा। उन्होंने कहा कि वो भी भाजपा की तरफ से नोमिनेशन करेंगे। नूरपुर की जनता से अपील की है कि कुछ लोगों ने जो ग़लत अफवाहें फैला रखी है उसपर ध्यान ना दें।
