मंडी (परी शर्मा): आश्रय शर्मा ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट का आवेदन किया है, जिस पर अब घमासान मचना शुरू हो गया है। आश्रय शर्मा का कहना है कि पिछली बार द्रंग चुनाव क्षेत्र से पिता और बेटी दोनों का टिकट दिया था। जिसमें बेटी की हार भी हुई थी और पिता भी साढ़े आठ हजार वोटों से हारे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बुजुर्ग है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनके आर्शीवाद को भी सिरियसली लेता हूं। वे अगर अनादर भी करेगें तो उसे भी सिरियसली लेता हूं। मैने द्रंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग की है अगर हाईकमान बोलेगा तो हम हर चुनौती के लिए तैयार है और अगर किसी और को टिकट देती है तो भी उसका सहयोग दिया जाएगा। हाल फिलहाल तो जनता ही निर्णय करेगी कि द्रंग में किसका स्वागत होगा।
