मंडी/परी शर्मा- बीजेपी प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल ने कहा कि बीजेपी लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी और प्रदेश के विकास में नई सरकार का पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है परन्तु वर्तमान प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है । जिसका बीजेपी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के दिए जनादेश का सम्मान करती है और सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत के लिए अभी से कार्यशील है और प्रदेश की चारों सीटें भाजपा जीतेगी।
सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा की मंडी सदर का विकास उनका लक्ष्य है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और योजनाबद्ध तरीके से मंडी में विकास को गति दी जाएगी।
