बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ के तहत पुलिस थाना मानपुरा में लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
नालागढ़ के खेड़ा तहसील की नीलम चंदेल ने बताया कि चंडीगढ़ में जमीन का सौदा करने के लिए पांच लोगों से संपर्क किया था। जिसमें 94 कनाल और 14.85 मरले गांव माजरी में स्थित जमीन के लिए 1 लाख रूपए का नकद टोकन दिया और अगले दिन राजिंद्र सिंह अपने साथियों के साथ जमीन बेचने का समझौता हुआ की प्रति एकड़ 1 करोड़ 38 लाख रूपये है। महिला ने आरोप लगाया कि पांच व्यक्तियों ने जाली हस्ताक्षर कर 50 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया और उनके साथ लाखों का फ्रॉड किया है ।
पीड़िता ने पुलिस थाना मालपुरा में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है । वही धोखाधड़ी कर एंठी गई लाखों की रकम को भी वापस दिलाने की पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग उठाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 420 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
