सोलन : योगेश शर्मा. – सोलन में स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्विद्यालय नौणी में गंदा पानी पीने से पीलिया फैल गया है। छात्रों के द्वारा ये कहा जा रहा है कि गंदा पानी पीने से एक छात्रा की मौत भी हो गई है। जबकि 10 से अधिक छात्र पीलिया की चपेट में हैं।हालांकि जब नौणी विश्विद्यालय प्रशासन से इस बारे में बात की तो उनकी तरफ से नकारा गया है कि विश्वविद्यालय में पीलिया बढ़ा है, लेकिन छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए और सड़कों पर जिस तरह से छात्र बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसको लेकर विश्वविद्यालय के डीन और एचओडी छात्रों से उनकी बातों को सुन रहे हैं और उनसे इस प्रदर्शन को खत्म करने की बात कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ छात्र गंदे पानी की बोतलों को लेकर सड़क पर उतर हुए हैं और बैनरों के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते डेढ़ दो घण्टे से यह प्रदर्शन चला हुआ है। फिलहाल प्रदर्शन को लेकर छात्र और यूनिवर्सिटी प्रशासन आमने सामने है और इसको लेकर बात की जा रही है।
