संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर क़े मिल्ख पंचायत क़े चौकी गांव में आयुष विभाग की ओर से लगाए गए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों के शुगर, बीपी और एचबी से जुड़े टेस्ट करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में विशेष तौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने शिरकत की। वहीं पंचायत प्रधान अंजना कुमारी व बीडीसी सदस्य रीता पठानिया बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में उपस्थित रही।
इस शिविर में आस पास के लोगों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवाई। डॉक्टरों की अलग-अलग टीमों की ओर से लोगों क़े टेस्ट व चेकअप किया गया जिसमें शुगर, वीपी, एचबी सहित अन्य टेस्ट किए गए व दवाइयां भी दी गई।
बीडीसी रीता पठानिया ने गांव में चिकित्सा शिविर लगाने क़े लिए आयुर्वेद डॉक्टरों की टीम का पंचायत की तरफ से तहदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की आज क़े समय में हमें आयुर्वेद का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम सभी अंग्रेजी दवाइयों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं जोकि हमेशा काफ़ी नुकसान करती है। रीता पठानिया ने लोगों से अपील की हैं की लोग आयुर्वेदिक दवाइयों की तरफ अधिक ध्यान दें।
वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने आए हुए लोगों को आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी और दिनचर्या क़े बारे में जानकारी दी। डॉ.तनुजा ने लोगों को अपने दिनचर्या में योग, सूर्य नमस्कार, हरी सब्जियां जीवन में अपनाने की सलाह दी
डॉ तनुजा ने बताया की सातवां आयुर्वेद दिवस 23 अक्तूबर को आ रहा है। आज जो कैंप लगाया गया है इसमें हम लोगों का निशुल्क चैकअप, निशुल्क दवाइयां दी गई ओर लोगों को योगा के प्रति जागरूक किया गया है। हम और हमारे डाक्टर हर पंचायत में जाकर लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा के बारे जागरुक कर रहे है, क्योंकि आयुर्वेदा सबसे पुरानी इलाज की पद्धति है। राज्य सरकार भी आयुर्वेद प्रणाली की चिकित्सा को बढ़ावा दे रही है। उसी के तहत हम भी लोगों को जागरूक कर रहे है।
