मंडी/परी शर्मा: आश्रय शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपो की युवा कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। युवा कांग्रेस का कहना है कि आश्रय को कांग्रेस में पूरा मान सम्मान दिया और वे अशोभनीय बयानबाजी कर रहे है। युंका का कहना है कि आश्रय तो कांग्रेस में भाजपा के एजेंट बनकर आए थे, जब मतलब पूरा हो गया तो भाजपा में चले गए।
आश्रय शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपो व टिका टिप्पणी की युवा कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरूण ठाकुर ने कहा कि आश्रय शर्मा को जो मान सम्मान कांग्रेस पार्टी में मिला है, वो बीजेपी में नही मिलेगा। आश्रय को कांग्रेस में पूरा मान सम्मान दिया गया। उन्हें प्रदेश का महासचिव बनाया गया, लोकसभा चुनाव मे उतारा गया, लेकिन वे विक्रमादित्य पर ही बयानबाजी कर रहे है जो उन्हे शोभा नहीं देती है।

मतलब पूरा होते ही भाजपा में शामिल
आश्रय शर्मा के इस्तीफे पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरूण ठाकुर ने कहा कि आश्रय तो कांग्रेस में भाजपा के एजेंट बनकर आए थे। जब मतलब पूरा हो गया तो भाजपा में चले गए और मुख्यमंत्री के तारीफो के पुल बांध रहे है। उन्होने कहा कि पंडित सुखराम ने जो इज्जज कमाई गई है उसे वे कायम रखे।
