By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बड़ा देव कमरूनाग को दिया शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बड़ा देव कमरूनाग को दिया शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा
himachalReligion

बड़ा देव कमरूनाग को दिया शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/04 at 11:14 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में ‌पधारने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी की तरफ से मेले पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण)दे दिया गया है. उपमण्डलाधिकारी गोहर लक्ष्मण कनेट ने यह निमंत्रण दिया। शिवरात्रि महोत्सव में प्रशासन द्वारा 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाना है। सभी देवी-देवताओं को इस बार मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिए जाएंगे। बड़ा देव कमरूनाग को भी मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिया गया.कमरूनाग के गुर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ने यह न्यून्द्रा प्राप्त किया।

बता दें,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध शिवरात्रि महोत्सव के देव कमरूनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर शहर के‌ प्रवेश‌ द्वार पर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है और इसके साथ ही शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू हो जाते हैं।बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी 25 फरवरी को मंडी के पुलघराट पर बड़ा देव की अगुवानी करेंगे।इसके बाद देवता का मंडी शहर में मंडी रियासत का राज परिवार स्वागत करेगा।देव कमरूनाग राजा माधव राय से उनके महल में मिलने और कुछ समय विश्राम करने के बाद माता श्यामाकाली मंदिर टारना में महोत्सव के समापन तक विराजमान रहेंगे। अन्य देवी-देवता भी मंडी पहुंचने के बाद श्री माधव राय के दरबार में हाजरी लगाते हैं।

TAGGED: Mandi international shivratri mahotsav
Chandrika February 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आयुष खेल मंत्री यादविंदर गोमा के जन्मदिन पर जयसिंहपुर में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन
Next Article बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा.. मांगी मन्नतें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?