शिमला,संजु चौधरी(TSN)-आयुष मंत्री यादविंदर गोमा का 39वें जन्मदिन पर कांगड़ा जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।यादविंदर गोमा के जन्मदिन पर बधाई देने के लिये हजारों की संख्या में लोगों का दिनभर तांता लगा रहा।इस अवसर पर वॉलीबॉल, कब्बडी,महिलाओं के लिये रस्साकशी,रंगोली प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी शिविर का आयोजन किया गया।यहां लगाये गये रक्तदान शिविर में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।मंत्री ने इस अवसर पर आयुष विभाग और माता आशापुरी के कैलेंडर का विमोचन किया।
रक्तदान ओर स्वास्थ्य शिविर लगा कर मनाया समर्थकों ने जन्मिदन
यादविंदर गोमा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने तथा इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन करने और सम्मान देने के लिये लोगों तक आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के लोगों का आशीर्वाद तथा स्नेह उन पर हमेशा बना रहता है।उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास और प्यार को पार्टी शीर्ष नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मोहर लगाते हुए हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल कर तीन प्रमुख विभागों की जिम्मेवारी सौंपी गई है.उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा जनसेवा के लिये समर्पित हैं और रुके हुए,जनहित तथा सामाजिक कार्यों को अपने सामर्थ्य तथा योग्यता के अनुरूप पूरा करेंगे।
आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि अगले 3 वर्षों में जयसिंहपुर हलके में मुख्यमंत्री के सहयोग से विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।उन्होंने कहा कि पूरी क्षमता से लोगों की मांग के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जायेगा।उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर हलके के लिये आज तक जो भी मांग उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी उसे पूर्ण किया गया है।उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली,पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
