बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत ज्योरीपतन इलाके के लोग निजी बस की समय सारिणी को बदलने पर भडक गए हैं। ग्रामीणों ने बस की समय सारिणी को पहले जैसा करने की मांग की है ।
दरअसल ग्रामीण, स्कूल ,आईटीआई एवं कालेज जाने वाले छात्र गत नौ नवंबर को ज्योरीपतन से वाया रछेडा समोह, कंदरौर ,चांदपुर बिलासपुर चलने वाली निजी बस की समय सारिणी को बदलने से नाराज़ हैं ।उन्होंने इस मुददे पर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस निजी बस सेवा की पुरानी समय सारिणी को बहाल नहीं किया गया तो आने वाले समय सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी सारीजिम्मेदारी प्रशासन की होगी । अगर फिर भी इस समस्या को नहीं सुलझाया गया तो वह उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे।
