राकेश, ऊना(TSN): जिला ऊना में टक्का रोड पर घर से स्कूल के लिए जा रहे कुछ बच्चों पर अचानक रंगड़ों ने हमला कर दिया। रंगडो की ओर से अचानक हमला किए जाने से बच्चे चिल्लाने लगे और बच्चों ने किसी के घर में छुपकर अपनी जान बचाई। घर वालों ने परिजनों को सूचित किया और फिर बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर तुरंत ही डॉक्टर ने बच्चों का उपचार शुरू किया।
डॉक्टरों की ओर से कुछ बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है जबकि एक बच्चे को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया हैं। अस्पताल में दाखिल बच्चे की माता रितु ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल जा रहे कुछ बच्चो पर रंगड़ो ( मधुमक्खी) ने हमला किया हैं। जिन बच्चों पर रंगड़ो ने हमला किया और काटा है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनमें से कुछ बच्चों को छुट्टी कर दी गई है जबकि उनके बेटे को एहतियात के तौर पर अस्पताल में ही रखा गया हैं, हालांकि उनका बच्चा बिल्कुल ठीक हैं।
