By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में 24 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी ने जताया हिमाचल वासियों का आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में 24 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी ने जताया हिमाचल वासियों का आभार
himachalpolitical

हिमाचल में 24 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी ने जताया हिमाचल वासियों का आभार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/01/19 at 2:18 PM
Share
राहुल चावला, इंदौरा: कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में 24 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हो गई। हिमाचल से अब यह यात्रा आगे कश्मीर के लिए रवाना हुई हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में मानसर से सुबह 7 बजे शुरू होकर सायं 6 बजकर 30 मिनट पर मलोट में संपन्न हुई हैं।
मलोट में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती हैं। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ों का राज्य है, लेकिन यहां चलना आसान है क्योंकि यहां के लोग शांति के प्रतीक हैं। भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। लोगों के स्नेह से उन्हें नई ऊर्जा मिली हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोगों में आपसी भाईचारा है ओर यही राज्य का समृद्ध इतिहास हैं। यहां के लोगों की शक्ति ही हमारी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर कई राज्यों से गुजरी है ओर 30 जनवरी को यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 3570 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में प्रतिदिन 25-30 किमी का सफर पैदल किया जाता है, इससे मुझे कोई थकान नहीं होती।
राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में भाषा, धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है ओर असली मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही हैं, इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की, जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी ओर गलत जीएसटी जैसे विषयों पर बात शुरू हुई।
कांग्रेस सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही हैं। प्रदेश में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया गया हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह ओर एक लाख रोजगार प्रदान करने पर भी गंभीरता के साथ प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप-समितियों का गठन किया गया है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आगे बढ़ेगा कांग्रेस की जीत का सिनसिला अन्य राज्यों में भी लहराएंगे जीत का परचम:प्रतिभा सिंह
सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ओपीएस की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है ओर बाकी वायदों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
TAGGED: 24 kilometer, Bharat Jodo Yatra, himachal, Inadora, Rahul Gandhi
admin January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के शौर्य वालिया करेंगे पीएम मोदी से परीक्षा पे चर्चा, प्रधानमंत्री से पूछने के लिए प्रश्न कर रहे तैयार
Next Article हमीरपुर में मनाया जाएगा 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस, मुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?