नाहन : देवेंद्र कुमार – भारत विकास परिषद की बैठक में नाहन के एक निजी होटल में संपन्न हुई । बैठक में परिषद द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों व अन्य कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई । बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री दिल्ली से आए सुरेश जैन ने भाग लेते हुए परिषद द्वारा किए कार्यों की जानकारी हांसिल की ।
भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश के संयोजक ओमकार जमवाल ने बताया है कि आज की आयोजित बैठक में भारत विकास परिषद द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए कार्यों को लेकर समीक्षा की गई, तो वहीं परिषद द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से रूपरेखा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद नाहन में जल्द ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा संस्थान खोलने जा रही है। उन्होंने बताया कि जमीन की उपलब्धता होने के साथ ही लोगों को बेहद कम दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें उसके लिए कार्य किया जाएगा ।
