नाहन : देवेंद्र कुमार – 4 जून 2015 को मणिपुर में आतंकी हमले में शहीद हुए हरिपुरधार के अशोक राणा को आज उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर उनके परिवार एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
हरिपुरधार में शहीद अशोक राणा के परिजनों व स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए शहीद अशोक राणा के चाचा दलीप राणा ने बताया कि आज के दिन 2015 में अशोक राणा आतंकी हमले में शहीद हुए थे। आज उनके आठवें शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान दिया है इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके परिवार का एक सपूत देश के लिए काम आया है।
