बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर के सदर चौकी की पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों से 309.79 ग्राम चरस बरामद की है। सदर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ कॉलेज चौक पर गशत कर रहे थे व गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मंडी की ओर से आई टेक्सी को कागजात चेक करने के लिए रोका गया, तो इसमें बैठे 2 व्यक्ति पुलिस की टीम को देख कर घबरा गए और हड़बड़ाहट में कागजात दिखाने लगा।
पुलिस ने जब हड़बड़ाहट का कारण पूछा तो वह सही जबाब नहीं दे पाया। पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया, तो गाड़ी के डेश बोर्ड से एक लिफाफा बरामद हुआ। जिसे खोलने पर उससे चरश बरमाद हुईं। जब उसका वजन किया गया तो 309.79 ग्राम चरस पाई गई। दोनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कारवाई जारी है।
