By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: Trekking पर निकले पश्चिम बंगाल के पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > Trekking पर निकले पश्चिम बंगाल के पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग
himachal

Trekking पर निकले पश्चिम बंगाल के पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/10 at 1:02 PM
Share

कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मलाणा में 18 हजार फीट ऊंची माउंट अली रत्नी टिब्बा चोटी में बुधवार को ट्रैकिंग के लिए गए कोलकाता के पांच में से चार ट्रैकर लापता हो गए हैं। मलाणा लौटे ट्रैकिंग टीम के एक सदस्य ने इनके लापता होने की जानकारी प्रशासन को दी। ये पर्वतारोही बेस कैंप से चोटी फतेह करने लिए निकले थे। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली से 15 सदस्यीय टीम इनकी तलाश में भेजी गई है। अभी तक लापता ट्रैकर का कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता हुए पर्वतारोही की पहचान 43 वर्षीय अभिजीत बानिक निवासी 57/ एक गर्पर रोड, डाकघर परशि बागान कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 43 वर्षीय चिन्मय मोंडल निवासी हृदयपुर शांति नगर उद्यान पारा, डाकघर हैदयपुर, कोलकता (पश्चिम बंगाल), 37 वर्षीय दिवेश दास 2/105 श्री कालोनी, डाकघर रीजेंट एस्टेट जादवपुर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 31 वर्षीय बिनोय दास निवासी इनायतपुर, डाकघर चालक इनायतपुर कोलकता (पश्चिम बंगाल)के रूप में हुई है। पांचवां ट्रैकर मनोज नाथ निवासी कुंडी रामनगर, सिटी श्यामनगर, कोलकाता(पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। बेस कैंप को लौटे मनोज ने प्रशासन को साथियों के लापता होने की सूचना दी।

18 अगस्त को पांचों ट्रैकर्स कोलकाता से चले थे और 21 अगस्त को मनाली पहुंचे। इन्होंने मणिकर्ण के निकट जरी से 22 अगस्त को माउंट अली रत्नी टिब्बा का रुख किया। सभी ने 15 सितंबर को वापस हावड़ा पहुंचना था। इस बीच रास्ता भटकने से चार लापता हो गए। पर्वतरोहण संस्‍थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी का कहना है अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान के पर्वतारोहियों का 15 सदस्यीय दल खोज और बचाव के लिए मनाली से रवाना हो गया है। टीम सैटेलाइट फोन ले गई है, क्योंकि इस क्षेत्र में कोई मोबाइल फोन नेटवर्क नहीं है। चोटी तक पहुंचने में दो दिन लग सकते हैं।

TAGGED: Ali Ratni Tibba Peak, KULLU, Malana, tracker missing, tracking
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर में दर्जनों युवाओं ने BJP का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article बिलासपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: 2 व्यक्तियों से 309.79 ग्राम चरस बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?