By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर में बायोडाटा दो नौकरी लो अभियान, बंटेगी 7500 नौकरियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > नूरपुर में बायोडाटा दो नौकरी लो अभियान, बंटेगी 7500 नौकरियां
himachalpoliticalpolitical

नूरपुर में बायोडाटा दो नौकरी लो अभियान, बंटेगी 7500 नौकरियां

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/12 at 4:41 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर क्षेत्र के 7500 लोगों को आने वाले दिनों में नूरपुर में रोजगार मिलेगा। इसके लिए “बायोडाटा दो नौकरी लो” अभियान भी शुरू कर दिया गया है। यह अभियान किसी ओर ने नहीं बल्कि नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने शुरू किया है। उन्होंने कहा है कि वह आने वाले दिनों में 7500 लोगों को नूरपुर में ही रोजगार देने की व्यवस्था करेंगे।

अजय महाजन ने कहा कि इस अभियान के तहत नूरपुर का जो कोई भी युवा नौकरी या बेहतर रोजगार पाना चाहता है तो वह www.nurpurkaajay.in वेबसाइट पर जाए और अपना विवरण जैसे नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, शिक्षा योग्यता और कौन से क्षेत्र में काम करना चाहता है उसके बारे में उन्हें बताए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इंटरनेट का उपयोग करने में समस्या आती है उनसे मिलने और उनका बायोडाटा लेने के लिए वह खुद और उनकी टीम नूरपुर के हर घर जाएंगे।

महाजन ने कहा कि बायोडाटा दो, नौकरी लो’ अभियान के तहत वह नूरपुर के हर आदमी और नौजवान से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को 5 लाख नौकरियां देने की घोषणा कर चुकी है, जिस हिसाब से सिर्फ नूरपुर विधान सभा क्षेत्र में 7,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। महाजन ने कहा कि वह सरकार बनने का इंतजार नहीं कर रहे है और वास्तव में आज से ही काम शुरू कर रहे है।

महाजन ने ज़ोर देते हुए कहा कि उन्हें भली भांति इस बात का पता है कि नूरपुर के युवा अच्छे रोज़गार के लिए बाहर के राज्यों और शहरों की तरफ कूच करने के लिए मजबूर है अपनी निजी जिंदगी का हवाला देते हुए उन्होनें कहा कि उनके भी दो बेटे है। एक अमेरिका में है और दूसरा जो मुंबई में रहता था अब उनके पास रह रहा है, इसलिए अपने परिवार से दूर रहना कितना मुश्किल है यह उन्हें अच्छी तरह से पता है। वह चाहते है कि नूरपुर के युवाओं को ऐसा रोज़गार मिले जिससे उनकी आमदनी भी अच्छी हो और वे अपने परिवार के साथ रह पाएं।

अपने पिता और हिमाचल के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सत्य महाजन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा की गलत नीतियों को दोष देने से कोई मुश्किल हल नहीं होगी और जैसे सत्य महाजन ने अपने जीवनकाल में हिमाचल प्रदेश की कई मुश्किलें हल की वैसे ही वह भी नूरपुर की सभी समस्याओं का निदान करेंगे।

कैसे मिलेगा रोजगार जल्द होगी घोषणा

महाजन ने कहा कि नूरपुर की जनता के साथ मिलकर उन्होंने पहले भी कई बड़े काम किए है और 7,500 युवाओं को रोज़गार कैसे देना है इसकी पूरी योजना उनके पास तैयार है जिसकी घोषणा वह आने वाले कुछ दिनों में करेंगे। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि उनकी योजना के तहत रोज़गार लेने वाले युवा इस अभियान के तहत अपनी जानकारी उनके साथ ज़रूर सांझी करें।

admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित
Next Article टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों के लेगी सैंपल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?