By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित
himachal

राज्यपाल ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/12 at 4:25 PM
Share

सोलन (योगेश शर्मा): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जो राज्य रेडक्रॉस के प्रेज़ीडेंट भी हैं, ने आज सोलन जिले के नालागढ़ में राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से नवनिर्मित ब्लड बैंक को समर्पित किया। भारतीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भी किया।

इस अवसर पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि पहली बार रेडक्रॉस ने सबके सहयोग से ब्लड बैंक स्थापित किया है और उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऐसे ब्लड बैंक स्थापित किए जा सकें। उन्होंने इस ब्लड बैंक को स्थापित करने में औद्योगिक घराने के अनेक व्यक्तियों ने समाज सेवा की अपनी इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन यूनिट भी स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।

रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से रेडक्रॉस मानवता की सेवा में कार्यरत है। लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलते रहें, इसके लिए रेडक्रॉस प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में रेडक्रॉस भी अपना सहयोग दे रहा है। राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में ब्लड बैंक की सुविधा मिलने से उनके प्रयास सफल हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां ब्लड बैंक की ज्यादा आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से सुंदरनगर में डायलीसिस सेंटर, मंडी में फीजियोथेरेपी सेंटर तथा कुल्लू में हाल ही में महिलाओं के लिए पुनर्वास केंद्र, आईजीएमसी तथा के.एन.एच में सहायता केंद्र तथा बिलासुपर में रोटी मेकिंग मशीन स्थापित की गई है। इसके अलावा, मोबाईल हैल्थ यूनिट तथा करीब 30 से अधिक रोगी वाहन रेडक्रॉस ने भेंट किए हैं। उन्होंने रेडक्रॉस गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने राज्यपाल को सम्मानित किया। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अनीता महाजन ने स्वास्थ्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

TAGGED: Governor Rajendra Vishwanath Arlekar, Nalagarh, Newly Built Blood Bank, solan
admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टिकट के लिए आवदेन करना युवा कांग्रेस का भी अधिकार, शीर्ष नेतृत्व जो फैसला करेगा वह मंजूर: निगम भंडारी
Next Article नूरपुर में बायोडाटा दो नौकरी लो अभियान, बंटेगी 7500 नौकरियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?