राकेश,ऊना: आज देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने बताया कि हमारे भारत देश को सैकड़ों साल गुलाम होने के बाद यह आजादी मिली हैं।
आज हम आजादी के 76 वर्ष पूरे कर चुके हैं। देश की आजादी के लिए शहीदों ने भी अपना बलिदान दिया हैं। शहीदों के चरणों में हम सब प्रणाम करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। यह 15 अगस्त हम सबके लिए शुभ हो और हम सब इकट्ठे होकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने का प्रण इस मौके पर लें।
