By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुटों में बंटी भाजपा, जनता के मुद्दों से भटकी पार्टी” — सीएम मीडिया सलाहकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुटों में बंटी भाजपा, जनता के मुद्दों से भटकी पार्टी” — सीएम मीडिया सलाहकार
himachalpolitical

गुटों में बंटी भाजपा, जनता के मुद्दों से भटकी पार्टी” — सीएम मीडिया सलाहकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/07 at 11:13 PM
Share

Shimla, Sanju –मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि पार्टी पूरी तरह गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब आम जनता के मुद्दों को उठाने के बजाय नेतृत्व की होड़ में फंसी हुई है।

अनुराग बनाम जयराम का नारा — भाजपा में अंदरूनी खींचतान उजागर

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा में पहले यह लड़ाई अंदर तक सीमित थी, लेकिन अब यह सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है।उन्होंने कहा, “भाजपा कई गुटों में बंटी है। अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर के अलग-अलग नारे लग रहे हैं। पार्टी के अंदर खींचतान चल रही है, जबकि जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं।”

“प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा, भाजपा कर रही है सत्ता की राजनीति”

मीडिया सलाहकार ने कहा कि हिमाचल आज गंभीर आर्थिक संकट और आपदा के नुकसान से गुजर रहा है, ऐसे में भाजपा को सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए थी।प्रदेश को केंद्र से मदद की आवश्यकता है, लेकिन भाजपा आपसी राजनीति में उलझी हुई है। अगर केंद्र से हिमाचल को सहायता मिलती है तो उसका सीधा लाभ आपदा प्रभावित जनता को मिलेगा।

“केंद्र ने 1500 करोड़ देने का ऐलान किया, राशि अब तक नहीं मिली”

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का क्या हुआ।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा के बाद 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक वह राशि नहीं मिली। जनता को बताया जाए कि यह पैसा कब आएगा,” चौहान ने सवाल उठाया।

“केंद्र की योजनाएं हर राज्य का अधिकार, एहसान नहीं”

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें खुद पता होना चाहिए कि केंद्र की योजनाएं राज्यों को स्वाभाविक रूप से मिलती हैं।केंद्र जो योजनाएं देता है, वह नियमों के तहत सभी राज्यों को मिलती हैं। हिमाचल को अलग से क्या दिया गया, यह जयराम ठाकुर को बताना चाहिए।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह जनता के असली मुद्दों — आर्थिक स्थिरता, आपदा राहत और रोजगार पर ध्यान दे, न कि आंतरिक सत्ता संघर्ष में उलझे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के लिए काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल राजनीतिक शोर-शराबा करने में लगी है।

TAGGED: Shimla CM media advisor
Chandrika November 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये शीघ्र जारी होंगे
Next Article जन्म-मृत्यु पंजीकरण का 100% लक्ष्य हासिल करें: विलंबित रिपोर्टिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?