संजु चौधरी शिमला: जितने भी मजदूर हितैषी कानून ओर योजनाएं चली हुई है वह कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही हैं। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की। कोरोना काल में यह स्कीम मजदूरों के लिए कारगर सिद्ध हुई हैं, लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों के साथ धोखा किया हैं। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कही। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।
उदित राज ने कहा कि मनरेगा से 15 करोड़ परिवार जुड़े हैं, लेकिन जो बजट पहले 110 करोड़ था उसे घटाकर मोदी सरकार ने 60 करोड़ किया हैं। जितने भी मजदूरों के लिए कानून बने हैं वह कांग्रेस के समय बने हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने यहां हिमाचल ने कांग्रेस को चुना। बीजेपी सरकार सबकुछ अडानी के हाथों में सौंप रही हैं। मजदूरों का शोषण हो रहा हैं। असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत हैं।
वहीं राहुल गांधी पर कोर्ट के फैंसले को उन्होंने प्रायोजित बताया। उन्होंने कहा कि जिस जज ने फैसला सुनाया है वह पहले अमित शाह का वकील थे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फैसला प्रायोजित व गलत ही होगा।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पहुंचे हैं मजदूरों को जिन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा और मजदूरों के हित में काम किया जाएगा।
